BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2025, 6:09 pm
KHABAR : डायानासौर राष्ट्रीय उद्यान का यूनेस्कों एवं लखनऊ के वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण, अब होगा समस्त जीवाश्मों का डिजिटल डॉक्युमेंटेशन मिलेगी वैश्विक पहचान, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। यूनेस्कों के वैश्विक जिओपार्क के कार्यकारी वैज्ञानिक डॉ. अलीरेजा (ईरान) एवं लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ. सतीश त्रिपाठी और श्री खोजेमा नजमी (भू-गर्भशास्त्र विशेषज्ञ) द्वारा बाग स्थित डायनासौर राष्ट्रीय उद्यान का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। राष्ट्रीय उद्यान में संरक्षित किये गए डायनासौर के जीवाश्म, विभिन्न प्रकार की चट्टानों, समुद्री जीवों के जीवाश्म और वानस्पतिक जीवाश्मों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। डॉ अलीरेजा द्वारा जीवश्म की प्रचुर मात्रा को देख आश्चर्य व्यक्त किया एवं वनमण्डल धार द्वारा जीवाश्म संरक्षण हेतु किये गये प्रयासों को सराहा गया। डॉ अलीरेजा द्वारा डायनासौर राष्ट्रीय उद्यान को वैश्विक जिओपार्क की मान्यता हेतु प्रस्तावित करने की अनुशंसा की बात कही गई एवं बाग गुफाओं का सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक स्तर पर अध्ययन करने पर विशेष जोर दिया गया है। डॉ. सतीश त्रिपाठी द्वारा सभी जीवाश्मों की विशेषता बताई गई एवं शोध व संरक्षण की भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

वनमंडलाधिकारी धार विजयनंथम टी.आर. द्वारा बताया गया कि डायनासौर राष्ट्रीय उद्यान को आधुनिक जिओपार्क बनाने हेतू प्रयास किये जा रहे है एवं समस्त जीवाश्मों का डिजिटल डॉक्युमेंटेशन भी किया जाएगा, जो इसे वैश्विक पहचान देगा। उपवनमंडलाधिकारी संतोष कुमार रनशोरे द्वारा बाग के आसपास स्थित समस्त जीवाश्म स्थलों एवं बाग की गुफाओं की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों के दल के साथ वन परिक्षेत्र अधिकारी डॉ शैलेन्द्र सोलंकी एवं श्री सुनील बघेल व वेस्ता मण्डलोई उपस्थित रहें। सम्पूर्ण डायनासौर राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण कराया एवं आज दिवस तक किये गये प्रयासों के बारें में जानकारी दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE