BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2025, 6:52 pm
KHABAR : पशुपालकों के सशक्तिकरण के लिए मप्र शासन की पहल, 2 अक्टूबर से जिले में प्रारंभ हुआ दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मंत्रालय भोपाल  उमाकांत उमराव द्वारा  मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार पशुपालन के माध्यम से पशुपालकों की आय को बढ़ाने तथा दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ही जिला धार में दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान प्रारंभ किया गया है। उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा बताया गया कि इसकी शुरूआत 2 अक्टोबर को ग्राम सभाओं से की गई तथा 3 अक्टोबर को जिले के 203 ग्रामों में पशुपालकों को गृह भेंट देकर जिनके पास 10 या उससे अधिक गौवंश तथा भैंसवंश है,  उनके घर विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय मैत्री कार्यकर्ता द्वारा भेंट देकर पशु स्वास्थ्य, नस्ल सुधार के लाभ, तथा पशु पोषण सम्बन्धी आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही उनके पास उपलब्ध गौवंश एवं भैंसवंश की जानकारी प्राप्त कर एप पर ऑनलाईन एंट्री किये जाने का कार्य प्रारंभ हुआ है।  जिसमें पशुपालकों द्वारा गहरी रूचि ली जा रही है। इसके अतिरिक्त पशुपालन विभाग के कार्याे उपचार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण आदि से भी तत्समय लाभान्वित किया जावेगा। उक्त अभियान 3 चरणों में होगा, जो 9 अक्टोबर  तक चलेगा। इस सम्बन्ध में जिला स्तर पर कंट्रोल का गठन किया गया है। उक्त अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता करते हुए विभागीय अधिकारियों / कर्मचारियों से सम्पर्क बनाने तथा उक्त अभियान से लाभ प्राप्त करने हेतु विभागीय अधिकारियों ने पशुपालकों से आगृह किया है ।

उप संचालक. पशु चिकित्सा सेवाएं ने  यह भी बताया कि उक्त अभियान की सत्त मानिटरिंग विभागीय अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में सभी की सहभागिता सुनिश्चित किये जाने हेतु अभियान का कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अभिषेक चौधरी, अनुविभागीय अधिकारी (समस्त) तथा सम्बन्धित क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भी लक्ष्य अनुसार ग्राम में भेंट देकर अभियान की समीक्षा करेंगें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE