BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2025, 6:57 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की पिपलियामंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम व डोडाचूरा के साथ धराया जाहिद, पूछताछ में आरोपी ने कबूला प्रहलाद का नाम, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

पिपलियामंडी। पुलिस की सक्रियता से मादक पदार्थों की तस्करी पर एक और बड़ी कार्यवाही की गई। थाना पिपलियामंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 77 ग्राम अल्प्राजोलम और 6.130 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया। जब्त किए गए मादक पदार्थों की कुल कीमत करीब 3.60 लाख बताई जा रही है।

इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल (क्रमांक MP14NE6818) कीमत 50,000 तथा ओप्पो कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया।

कार्रवाई का विवरण-
पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल, एसडीओपी मल्हारगढ़ श्री नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवांशु मालवीय के नेतृत्व में पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

टीम ने पिपलियामंडी-मुंदेड़ी रोड स्थित इच्छा पूर्ण बालाजी मंदिर के सामने संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान लाल रंग की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी में चालक जाहिद पिता रशीद खान (40), निवासी ग्राम बाबुखेड़ा, थाना पिपलियामंडी, जिला मंदसौर के पास से उपरोक्त मादक पदार्थ मिले। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह मादक पदार्थ प्रहलाद पिता मोडसिंह राजपूत, निवासी ग्राम आक्या पालरा, थाना नारायणगढ़ से लाया था, जो वर्तमान में फरार है। थाना पिपलियामंडी में अपराध क्रमांक 301/2025 धारा 8/15, 22, 29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

गिरफ्तार आरोपी-
- जाहिद पिता रशीद खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बाबुखेड़ा, थाना पिपलियामंडी, जिला मंदसौर।

फरार आरोपी- 
- प्रहलाद पिता मोडसिंह राजपूत, निवासी ग्राम आक्या पालरा, थाना नारायणगढ़, हाल निवासी कृषि उपज मंडी के पास, मंदसौर।

जब्त सामग्री-
- 77 ग्राम अल्प्राजोलम
- 6.130 किलोग्राम डोडाचूरा
- मोटरसाइकिल क्रमांक MP14NE6818
- ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल
- कुल कीमत लगभग ₹4.15 लाख

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में निरीक्षक शिवांशु मालवीय (थाना प्रभारी पिपलियामंडी), उनि धर्मेश यादव (चौकी प्रभारी पिपलियामंडी), सउनि शिवकुमार सिंह राजावत, प्रआर विजय परमार, प्रआर पुष्पेंद्र सिंह और आर वाजिद खान की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE