मनासा। दिव्यांग एकता एवं कल्याण मंच ने प्रदेश सरकार से पुनः आग्रह किया है कि दिव्यांगजनों की 15 सूत्रीय मांगों में विशेष रूप से दिव्यांग पेंशन में वृद्धि शामिल है। यदि दीपावली तक पेंशन में वृद्धि नहीं की गई, तो मंच भोपाल में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करके सरकार को उनके चुनावी वादों की याद दिलाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष आर.जी. सोनी, प्रदेश सचिव अरविंद कुमार बाथव, उपाध्यक्ष चतरसिंह गेहलोत और अन्य पदाधिकारियों ने मंच से जुड़े सभी जिला पदाधिकारियों से अपील की है कि वे प्रत्येक जिले में बैठकें आयोजित कर दिव्यांगजनों को उनके हक और अधिकारों के प्रति जागरूक करें। यह जानकारी हीरालाल रावत, जिला अध्यक्ष दिव्यांग एकता एवं कल्याण मंच, नीमच ने दी।