नीमच। भावांतर योजना के तहत सोयाबीन विक्रय के लिए जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मनासा में शनिवार को विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के नेतृत्व में ट्रैक्टर और बाइक रैली निकाली गई। रैली कृषि उपज मंडी से शुरू होकर कारगील चौराहा, बस स्टैंड, रामपुरा नाका, मंदसौर नाका होते हुए वापस कारगील चौराहे पर समाप्त हुई। रैली के समापन पर विधायक ने किसानों को मिठाई खिलाकर भावांतर योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसडीएम किरण आंजना, राजस्व, कृषि और मंडी समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार जावद विकासखंड में भी योजना के प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता हेतु ट्रैक्टर और बाइक रैली निकाली गई। रैली मंडी प्रांगण जावद से शुरू होकर बस स्टैंड, अठाना दरवाजा, लक्ष्मीनाथ चौक, धान मंडी रामपुरा दरवाजा होते हुए मंडी प्रांगण पर समाप्त हुई। रैली में श्याम काबरा, नपा अध्यक्ष सोहन माली, नपा उपाध्यक्ष सूचित सोनी, एवं राजस्व, कृषि और मंडी समिति के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।