चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार सम्पूर्ण चित्तौडगढ न्याय क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। उसी उपलक्ष्य में सचिव सुनील कुमार गोयल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौडगढ द्वारा नालसा एवं रालसा द्वारा संचालित वरिष्ठ जन योजना के संदर्भ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सचिव सुनील कुमार गोयल द्वारा वृद्धजन को उनके महत्व के बारे में समझाया गया।
सचिव गोयल ने बताया कि हमारे जीवन की नींव हमारे माता-पिता और दादा-दादी हैं। उन्होंने हमें बचपन से संस्कार दिए, शिक्षा दी, और कठिनाइयों से लड़ना सिखाया। उन्होंने अपनी जवानी और मेहनत हमारे भविष्य को उज्ज्वल बनाने में लगा दी। आज जब वे उम्र के उस पड़ाव पर पहुँचते हैं जहाँ उन्हें हमारी आवश्यकता है, तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें पूरा सम्मान, प्यार और देखभाल दें। इस दौरान शिविर में भारती गहलोत पैनल अधिवक्ता एवं संदीप सेठिया प्रो-बोनो अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।