चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल द्वारा आर.एस.ई.बी. कॉलोनी निम्बाहेड़ा रोड चित्तौड़गढ़ में संचालित ज्ञानदीप केयर होम भवन का निरीक्षण किया गया।
सचिव गोयल द्वारा रसोई घर, स्नानागार, शयन कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा बच्चों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं यथा खाना, साफ-सफाई स्वच्छ पानी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने बच्चों को दी जाने वाली दवाईयों की जांच की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अधीक्षक ने बताया कि केयर होम में कुल 20 बच्चे हैं जो की निरीक्षण के समय उपस्थित थे।