मनासा। कृषि उपज मंडी समिति मनासा में आज विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के नेतृत्व में किसान एवं व्यापारी संघ, तुलावटी संघ, हमाल संघ, जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारसाधक अधिकारी किरण अंजना और सचिव कमलेश मीणा ने सोयाबीन भावांतर योजना की पूरी जानकारी दी और बताया कि प्रदेश सरकार इस योजना के माध्यम से किसानों को किस प्रकार लाभ प्रदान कर रही है।
इसके पश्चात विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के नेतृत्व में भावांतर योजना के प्रचार-प्रसार हेतु एक रैली निकाली गई। रैली कृषि उपज मंडी समिति मनासा से प्रारंभ होकर रामपुर नाके होते हुए कारगिल चौराहे पर समाप्त हुई।