मंदसौर। वर्षाकाल में जलजनित बीमारियों से बचाव एवं पेयजल-स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विशेष जल जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में फील्ड टेस्टिंग किट (एफटीके) से जल गुणवत्ता परीक्षण एवं क्लोरिनेशन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस किट से पानी के 10 प्रकार के टेस्ट जैसे पीएच, हार्डनेस, फ्लोराइड आदि की जांच आसानी से की जा सकती है।
अभियान के तहत सीतामऊ विकासखंड के ग्राम नाटाराम में महिलाओं, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा पंचायत प्रतिनिधियों को जल परीक्षण का प्रशिक्षण जिला सलाहकार मुकेश गुप्ता, नीतू माथुर और अंकित ठाकुर द्वारा दिया गया।