नीमच। शहर में सीएम राइज स्कूल भवन को लेकर मामला लगातार गरमाता जा रहा है। आज बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने विधायक दिलीप सिंह परिहार के निवास का घेराव किया। महू-नसीराबाद नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर सीएम राइज स्कूल भवन के लिए तोड़े जा रहे कक्षों का विरोध किया।

आापकों बता दें कि आज सुबह शासकीय क्रं. 2 के विद्यार्थी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर विधायक दिलीप सिंह परिहार के निवास स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर सीएम राइज स्कूल के लिए तोड़े जा रहे भवनों का विरोध किया। इस दौरान विद्यार्थियों का कहना था कि आप सीएम राइज स्कूल कहीं भी बनाओ, लेकिन हमारे स्कूल का अस्तित्व खत्म मत करों। मुख्य मार्ग पर चक्काजाम व विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर करीब डेढ़ घंटा बाद विधायक दिलीप सिंह परिहार मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी।
