BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2025, 1:41 pm
KHABAR : मध्यप्रदेश विद्युत कंपनियों के कार्मिकों/पेंशनरों और उनके आश्रितों को मिलेगा स्वास्थ्य योजना का लाभ, क्रियान्वयन के लिए किया एजेंसी का चयन, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) ने प्रदेश की समस्त विद्युत कंपनियों में कार्यरत अभियंता व कार्मिकों के लिए बहुप्रतीक्ष‍ित पॉवर कंपनी अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना (एमपीपीसीएचएस MPPCHS) के क्रि‍यान्वयन के लिए एजेंसी का चयन कर लिया है। देश भर के सभी अस्पतालों से योजना के नियम, शर्तो व दरों पर बातचीत की जाएगी जो अस्पताल योजना की शर्तों व दरों पर सहमत होंगे उन्हें अनुबंधित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में लगभग एक माह का समय लग सकता है जैसे ही ये प्रक्रिया पूर्ण होगी कंपनी की कैशलेस योजना की सेवाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी।

इस योजना का लाभ प्रदेश की छह विद्युत कंपनियों में कार्यरत नियमित, संविदा कार्मिकों व विद्युत कंपनियों के पेंशनरों और उनके आश्रितों को भी मिलेगा। इनकी संख्या लगभग 1 लाख 82 हजार है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी को प्रदेश की छह विद्युत कंपनियों के लिए पॉवर कंपनी अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना के लिये एजेंसी का चयन करने की जिम्मेदारी दी गई है।

विद्युत कार्मिक एवं पेंशनर मासिक अंशदान देकर इस योजना में शामिल हो सकते हैं। इस योजना में मात्र रुपए 500 प्रतिमाह में 5 लाख, 1000 प्रतिमाह में 10 लाख एवं रुपए 2000 प्रतिमाह में 25 लाख तक का कैशलेश इलाज का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कुछ अस्पतालों में को-पे की व्यवस्था भी रहेगी।

इस योजना को सुगम बनाने के लिये शक्तिभवन जबलपुर में ब्लॉक क्रमांक 9 में एक हेल्प डेस्क आरंभ की गई है। इस हेल्प डेस्क में योजना से संबंधित जानकारी दी जा रही है एवं जिनको ऑनलाइन आवेदन करने में कठिनाई आती है वहां उनके आवेदन भी भरे जा रहे हैं। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने समस्त विद्युत कंपनियों के कार्मिकों व पेंशनरों से इस योजना में शामिल होने के लिए शीघ्र फॉर्म जमा करने का आह्वान किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE