BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2025, 5:29 pm
KHABAR : सोयाबीन भावान्तर भुगतान प्रचार वाहन रैली को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, किसान भाईयों से की पंजीयन कराने की अपील, पढ़े खबर

Share On:-

धार। सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना में अधिक से अधिक पंजीयन एवं मंडी में ही सोयाबीन विक्रय करने और योजना का लाभ लेने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बाइक वाहन रैली रविवार को स्थानीय हाट बाज़ार के दिन निकाली गई। बाइक रैली को केन्द्रीय राज्य मंत्री महिला एव बाल विकास विभाग सावित्री ठाकुर, धार विधायक नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा द्वारा सोयाबीन भावान्तर - भुगतान प्रचार वाहन रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। रैली शहर के प्रमुख स्थानों के मार्गो से होकर सोयाबीन भावान्तर योजना के नारे "मंडी भाव घटे ना डरिये -भावान्तर से भरिये", "पंजीकरण कराये समय पर मिलेगा भावान्तर का सुन्दर अवसर" आदि लगी तख्तियों से प्रचार-प्रसार किया गया। केन्द्रीय राज्य मंत्री ठाकुर द्वारा समय सीमा में पंजीयन 3 अक्टुम्बर से 17 अक्टुम्बर 2025 तक सभी सोयाबीन उत्पादक किसान भाइयों को पंजीयन कराने एवं मंडी में सोयाबीन विक्रय 24 अक्टुम्बर से 15 जनवरी 2026 तक कर योजना का लाभ लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि किसानो की मेहनत का उचित मूल्य एवं सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता है। रैली में कृषि विभाग, कृषि उपज मंडी के अधिकारी, कर्मचारी, पंजीकृत कृषि आदान विक्रेता, पंजीकृत व्यापारी, किसान उत्पादक संगठन के सदस्य, किसान संघ के प्रतिनिधि एव प्रगतिशील कृषकों सहित लगभग 150-160 से भी अधिक ने सहभागिता की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE