नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच का विशेष सम्मेलन आज सोमवार को प्रातः 11 बजे से नगर परिषद भवन (बंगला नंबर 60) स्थित परिषद कक्ष में आयोजित किया जा रहा है। नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा की विशेष उपस्थिति में शहर विकास से जुड़े प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में भाजपा-कांग्रेस के पार्षदगण मौजूद है।
सम्मेलन की प्रमुख कार्यसूची-
सीताराम जाजू सागर बांध पर कार्यरत दो चौकीदारों को आगामी 89 दिवस हेतु कार्य पर रखने की स्वीकृति।
तरण पुष्कर के संधारण हेतु संविदा आधार पर दो ब्रशमैन एवं एक चौकीदार की 89 दिवस हेतु नियुक्ति।
अटल आश्रय स्थल की चौकीदारी हेतु चार श्रमिकों की 89 दिवस की अवधि के लिए नियुक्ति।
स्वास्थ्य शाखा में कार्यरत 40 अस्थाई जनसेवकों की सेवाओं का 89 दिवस हेतु विस्तार।
स्वास्थ्य शाखा में पूर्व कार्यरत 317 अस्थाई जनसेवकों को पुनः 89 दिवस के लिए कार्य पर रखना।
मृत मवेशी उठाने वाले श्रमिकों को 89 दिवस की अवधि के लिए पुनः कार्य पर रखने की स्वीकृति।
नगरपालिका कर्मचारियों को वर्दी प्रदाय की प्रशासकीय स्वीकृति।
नगर में स्वच्छंद विचरण करने वाले श्वानों की नसबंदी हेतु एनजीओ नियुक्त करने का प्रस्ताव।
राजस्व शाखा की नस्तियों का डिजिटलीकरण एवं ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारण की स्वीकृति।
प्रधानमंत्री आवास (एएचपी घटक) के अंतर्गत पेवर ब्लॉक कार्य हेतु ₹32,10,378 की अतिरिक्त वित्तीय स्वीकृति।
भगवान महर्षि वाल्मीकि वाटिका में प्रतिमा के ऊपर छतरी निर्माण की अनुमति।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, नाली एवं विद्युत पोल कार्यों हेतु करोड़ों रुपये की स्वीकृति।
महेश नगर से न्यू नीमच सिटी (शहीदीन बाबा दरगाह मार्ग) तक सीसी रोड, नाली एवं डिवाइडर निर्माण हेतु 474.50 लाख की स्वीकृति।
पुलिस लाइन कनावटी रोड आवासीय परिसर में सड़क निर्माण की स्वीकृति।
न्यू सिटी मुक्तिधाम पुलिया एवं सर्वधर्म पेवदी स्थल पर सीसी रोड कार्य हेतु ₹52.44 लाख की स्वीकृति।
हवाखेड़ी बांध पर विकनिंग साइड अप्रोच रोड एवं सीसी डैम रिम कार्य हेतु ₹59.11 लाख की स्वीकृति।
मियांटोली-चलैया क्षेत्र में नगरपालिका की भूमि पर नया पार्क विकसित करने पर विचार।
मध्यप्रदेश आउटडोर विज्ञापन मीडिया नियम 2017 के तहत कार्यवाही पर विचार।
धारा 150/151 के अंतर्गत 157 नामांतरण प्रकरणों पर विचार।
छोपनी क्षेत्र भूमि व्यवस्थापन नियम 2017 के अंतर्गत 42 प्रकरणों में व्यवस्थापन अनुमोदन