BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2025, 3:50 pm
KHABAR : 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को 12 अक्टूबर को पोलियो की दवा पिलाए, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागृह में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भावांतर भुगतान योजना, पल्स पोलियो अभियान, सीएम हेल्पलाइन, खाद की उपलब्धता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत सभी पात्र किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। पंजीयन केंद्र हमेशा सक्रिय रहें और पोर्टल में तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। मंडी स्तर पर समिति बनाकर उनकी बैठकें नियमित रूप से आयोजित करें। मंडियों में हेल्प डेस्क स्थापित करें तथा योजना संबंधी चेक लिस्ट चस्पा करें। साथ ही, मंडियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएँ।   पल्स पोलियो अभियान के संबंध में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिले के 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को 12 अक्टूबर 2025 को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र पर ले जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाए। यदि कोई बच्चा 12 अक्टूबर को दवा नहीं पी पाता है, तो 13 एवं 14 अक्टूबर को घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा दी जाए। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित की जाए और ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाए। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो के खतरे से बचाने हेतु अभियान में सक्रिय भागीदारी प्रदान करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE