मंदसौर। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बीएल विश्नोई ने जानकारी दी कि जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के चयन हेतु पूर्व में प्रकाशित सूची के आधार पर प्राप्त आपत्तियों का निराकरण जिला स्तरीय आपत्ति निराकरण समिति द्वारा किया गया है। समिति के निर्णयानुसार अब अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्राप्त आपत्तियों की विधिवत जांच एवं परीक्षण के उपरांत पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से अंतिम निर्णय लिए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अंतिम प्रकाशित सूची का अवलोकन कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय, अनुविभागीय राजस्व कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं परियोजना कार्यालय में किया जा सकता है।