BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2025, 5:27 pm
KHABAR : कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने ग्राम कमलखेड़ा में 3.50 करोड़ की लागत से नवीन विद्युत ग्रिड निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग निर्मला भूरिया ने पेटलावद क्षेत्र के ग्राम कमलखेड़ा में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से नवीन 5 एमबीए 33/11 केवी ग्रिड का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस ग्रिड में 33 केवी 2.0 किलोमीटर लाइन एच-बीम पर, 15 किलोमीटर 33 केवी लाइन पीसीसी पर तथा 1 किलोमीटर 11 केवी लाइन एच-बीम पर एवं 12 किलोमीटर 11 केवी लाइन पीसीसी पर निर्मित की जाएगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भूरिया ने कहा कि नवीन विद्युत ग्रिड के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 12 ग्रामों के करीब 600 कृषकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि ग्रिड प्रारंभ होने से रबी सीजन के दौरान सिंचाई हेतु पर्याप्त वोल्टेज प्राप्त होगा तथा वोल्टेज की समस्या से स्थायी समाधान मिलेगा। साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं को भी निरंतर और स्थिर विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी।

भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। नवीन विद्युत ग्रिड के निर्माण से कमलखेड़ा, पिपलीपाड़ा, भेरूपाड़ा, चौनपुरा, चारणकोपड़ा, उण्डवा, धौलीखली, जुवानपुरा, कालीकराई, सुजनेरा, अम्बापाड़ा और अमलीरेला ग्रामों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE