BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2025, 6:20 pm
BIG NEWS : नीमच पुलिस विभाग में थानों के प्रभारियों के तबादले, कैंट और रतनगढ़ थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्रों में किया फेरबदल, पुष्पा सिंह चौहान तीन माह की छुट्टी पर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के पुलिस प्रशासन में आंतरिक फेरबदल किया गया है। इसके तहत रतनगढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र झा को अब कैंट थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ किया गया है। वहीं मनोज जादौन को रतनगढ़ थाना प्रभारी का नया दायित्व सौंपा गया है।

जानकारी के अनुसार कैंट थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ पुष्पा सिंह चौहान पारिवारिक कारणों से तीन माह के अवकाश पर गई हैं। उनके अवकाश अवधि के दौरान कैंट थाने की कमान वीरेंद्र झा संभालेंगे।

वीरेंद्र झा पुलिस विभाग में एक सक्रिय और अनुशासित अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने पूर्व में विभिन्न थानों पर उत्कृष्ट कार्य किया है। वहीं नए रतनगढ़ थाना प्रभारी मनोज जादौन भी अनुभवी अधिकारी हैं, जो पहले कई स्थानों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

पुलिस विभाग के इस फेरबदल के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों ही अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेंगे तथा जनता से बेहतर समन्वय बनाकर अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE