BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2025, 6:35 pm
KHABAR : नीमच पुलिस ने किया महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत सरकार द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत पुलिस थाना नीमच सिटी ने बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच सिटी में किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। लगभग 55 छात्राओं एवं विद्यालय के स्टाफ ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस थाना नीमच सिटी के लक्ष्मण सिंह एवं महिला आरक्षक शिना पाटिल ने छात्राओं को सोशल मीडिया पर साइबर अपराध से सुरक्षा, सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार, साइबर बुलिंग, वित्तीय फ्रॉड, डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन सावधानियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहना और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय सिखाना है। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में साइबर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE