मनासा। गांधीसागर डेम के डूब क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर खनिज एवं राजस्व विभाग ने सोमवार को कड़ी कार्रवाई की। प्रातः 10 बजे की गई कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनासा किरण आंजना, जिला खनिज अधिकारी गजेन्द्र सिंह डावर, तहसीलदार मनासा मुकेश निगम, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी और खनि सर्वेयर सुनिल जाधव शामिल रहे।
छापामार कार्रवाई के दौरान-
- ग्राम कुण्डला और खानखेडी में 1 फाइटर मशीन जप्त की गई।
- ग्राम राजपुरा क्षेत्र से 2 फाइटर मशीन और 2 छोटी नावें जप्त की गई।
सभी जप्त की गई 5 फाइटर/नावों को विनष्ट कर डूबोने की कार्रवाई की गई। विभाग ने अवैध उत्खनन रोकने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सख्ती का संदेश दिया है।