BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2025, 8:02 pm
KHABAR : नीमच के वीरेन्द्र कुमार सकलेचा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में भव्य व्हाइट कोट सेरेमनी, प्रथम वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं को नैतिक जिम्मेदारियों से कराया अवगत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वीरेन्द्र कुमार सकलेचा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नीमच में आज नवनिर्वाचित एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह भावी चिकित्सकों के जीवन का महत्वपूर्ण क्षण माना जाता है, जो उन्हें चिकित्सा पेशे की मर्यादा, नैतिकता और सेवा भावना के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रथम वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं को व्हाइट कोट प्रदान किए गए और उन्हें चिकित्सकीय पेशे की नैतिक जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी समारोह में भाग लेकर अपने बच्चों के नए सफर के आरंभ पर हर्ष और गर्व व्यक्त किया।

डीन डॉ. आदित्य बेराड ने विद्यार्थियों को महर्षि चरक संहिता की शपथ दिलाई, जिसमें उन्होंने चिकित्सा सेवा को मानवता के उत्थान हेतु समर्पित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र पाटिल (सिविल सर्जन) और डॉ. दिनेश प्रसाद (सीएमएचओ) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्हाइट कोट केवल परिधान नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

इस अवसर पर बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. जे. के. साहू, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मुस्तफा अली, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. फातिमा अली बोपालवाला, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. तारा और कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रेणु बागमारे सहित समस्त चिकित्सक शिक्षक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE