BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2025, 8:12 pm
KHABAR : किसान चौपाल में भावान्तर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, कलेक्टर ने ली समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर मिशा सिंह ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर सिंह ने जनकल्याण के मुद्दों से संबंधित सीएम हेल्पलाइन, भावान्तर भुगतान योजना, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभागवार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने भावान्तर भुगतान योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि भावान्तर भुगतान योजना का किसान चौपाल में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। किसानों को पंजीयन करने में कोई बाधा नहीं हो यह सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम और तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर सुपरविजन कर आरबीसी 6(4) के लंबित प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में सीएमएचओ स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि कफ सीरप कोल्ड्रिफ सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है। सभी शासकीय अस्पतालों में इसे डिस्ट्राय करवाये एवं ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से निजी अस्पताल एवं मेडिकल स्टोर्स पर कफ सीरप का स्टॉक हो,  तो डिस्ट्राय करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करे एवं शिकायतकर्ता से बात कर संतुष्टि पूर्वक शिकायतों को बंद करवायें। जिन विभागों की ग्रेडिंग सीएम हेल्पलाइन में सी एवं डी है, उन विभागों की समीक्षा प्रतिदिन शाम को करने के लिए एडीएम डॉ श्रीवास्तव को निर्देशित किया। सभी विभाग प्रमुख  समाधान ऑनलाइन की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करें एवं समयावधि पत्रों की समीक्षा के दौरान विभाग प्रमुखों को प्रकरण का स्पष्ट एवं समाधानकारी जवाब पोर्टल पर दर्ज कर समयावधि में प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE