BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2025, 10:45 am
NEWS : झुठे नाम पते बताकर महिला के साथ दुष्कर्म व नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी चढ़ा खाकी के हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महिला को अपना झूठा नाम पता बताकर उसे बहलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने व महिला की पुत्रियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी सद्दाम मंसूरी को सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सदर चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने 27 सितंबर को अपनी पत्नि व बच्चीयो के घर पर नही मिलने से सदर थाना क्षेत्र में गुमशुदगी दर्ज करवाकर अपने व्यवसाय पार्टनर संजय कुमावत उर्फ सद्दाम मंसुरी के साथ जाने की आंशका कर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। प्रकरण की घटना के सन्दर्भ में एएसपी सरिता सिंह के निर्देश पर डीएसपी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी व थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ निरंजनप्रताप सिह पुलिस निरीक्षक द्वारा गुमशुदा महिला की तलाश हेतु एएसआई शंकर लाल, कानि. लोकेश कुमार व मंजु की टीम गठन कर साईबर टीम से सहायता प्राप्त कर गुमशुदा पत्नि व पुत्रियो की तलाश करते हुए टीम ने प्रार्थी की गुमशुदा पत्नि को उसकी दो पुत्रियो सहित मोरवी (गुजरात) से दस्तायाब कर थाना सदर चित्तौडगढ लाकर सिपुर्द की गई। महिला ने लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि सद्दाम मंसुरी निवासी काचरिया चन्द्रावत थाना पिपलिया मंडी जिला मंदसौर (एम. पी.) ने उसे अपना नाम संजय कुमावत (झुठा नाम) बताकर उससे दोस्ती करी उसके बाद डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा प्रार्थीया की नाबालिग पुत्री के साथ छेडछाड की गई।

महिला की रिपोर्ट पर दुष्कर्म व पोक्सो में प्रकरण दर्ज कर उक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपी 32 वर्षीय सद्दाम मंसुरी पुत्र मोहम्मद हुसैन मन्सुरी निवासी फाचरिया चन्द्रावत निवासी पिपलिया मण्डी थाना पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर (एम.पी.) की सरगर्मी से तलाश कर दस्तयाब कर बाद पुछताछ पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया। जिसे पोक्सो न्यायालय में पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर अनुसधान जारी है।

पुलिस टीम-
थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ निरंजन प्रताप सिंह, एएसआई शंकर लाल, कानि. पृथ्वीपाल, डूंगर सिंह, लोकेश, मंजू व साइबर सेल के हैड कानि. राजकुमार, कानि. रामावतार व मनीष।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE