मनासा। किसानों को शासन की भावांतर योजना की जानकारी एवं अधिकतम लाभ से जोड़ने के उद्देश्य से किसान संघ, व्यापारी संघ, प्रबुद्धजन और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को योजना की प्रक्रिया, पात्रता, पंजीयन प्रक्रिया एवं लाभ प्राप्त करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को भावांतर योजना के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य और बाजार भाव के अंतर की भरपाई की प्रक्रिया समझाई।
इस अवसर पर किसान संघ के पदाधिकारी, व्यापारी संघ के प्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने किसानों से आग्रह किया कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें।