BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2025, 3:29 pm
BIG NEWS : नीमच में इस बार भी दशहरा मैदान में सजेगा अस्थाई त्यौहारी बाजार, नगर पालिका ने शुरू की तैयारियां, व्यापारी इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। दीपावली और त्योहारी मौसम के मद्देनजर नगर पालिका परिषद नीमच इस वर्ष भी टैगोर मार्ग पर होने वाली भीड़भाड़ और यातायात की समस्या को ध्यान में रखते हुए दशहरा मैदान में अस्थाई त्योहारी बाजार लगाएगी। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी दशहरा मैदान को त्योहारी बाजार के लिए व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि व्यापारियों और आम जनता दोनों के लिए सुविधा बनी रहे।

11 अक्टूबर को होगा भूखंडों का आवंटन- 
नगर पालिका परिषद नीमच के राजस्व अधिकारी ने बताया कि इस साल त्योहारी बाजार में दुकान लगाने के इच्छुक व्यवसायियों से 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन के साथ व्यवसायियों को 100 शुल्क और आधार कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। इसके बाद 11 अक्टूबर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में अस्थाई भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।

अतिक्रमणकर्ताओं को दी चेतावनी- 
राजस्व अधिकारी ने स्पष्ट किया कि दशहरा मैदान को छोड़कर अन्य किसी स्थान पर अस्थाई दुकान लगाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नगर पालिका अवैध अतिक्रमण के तहत कार्रवाई करेगी। इस दौरान दुकानों का सामान जप्त किया जा सकता है और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया भी की जाएगी।

व्यापारी बंधुओं से की अपील- 
नपा के राजस्व अधिकारी ने व्यापारी बंधुओं से अपील की है कि वे इस अवसर पर अपने व्यवसाय को दशहरा मैदान में ही संचालित करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और प्रशासन को भी त्यौहारी बाजार में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।

नपा ने की विशेष तैयारियां- 
इस तरह का अस्थाई बाजार न केवल व्यापारियों को अवसर प्रदान करता है, बल्कि स्थानीय लोगों को त्योहारों के मौसम में खरीदारी की सुविधा भी देता है। नगर पालिका प्रशासन ने इस वर्ष भी व्यवसायियों और जनता के लिए सुरक्षा और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां की हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE