BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2025, 3:33 pm
KHABAR : रतनगढ़ भाजपा मंडल में संपन्न हुई आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला बैठक, कार्यकर्ताओं को मिला पदाधिकारियों का मार्गदर्शन, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत “हर घर स्वदेशी” कार्यक्रम की दिशा में आज रतनगढ़ में मंडल कार्यशाला बैठक संपन्न हुई। जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा श्रद्धेय डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा ने स्वागत और अभिनंदन उद्बोधन के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश व्यास, जिला मंत्री रेखा देवी पुरण धाकड़, नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण पाटीदार, रतनगढ़ नगर परिषद प्रतिनिधि कचरूलाल गुर्जर समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के मंडल प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन (पप्पू भैय्या) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में “हर घर स्वदेशी” अभियान और आत्मनिर्भर भारत संकल्प के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से स्वदेशी अपनाने और इसके प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी विक्रम सोनी ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, जिला उपाध्यक्ष सतीश व्यास, जिला मंत्री रेखा देवी धाकड़ और जिला पंचायत सदस्य मांगीलाल भील ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उत्तर मंडल अध्यक्ष नीमच विश्वास पाटीदार ने भी बैठक में भाग लिया।

कार्यशाला का संचालन आईटी प्रभारी नितेश सेन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सह प्रभारी केशव प्रसाद चारण ने किया। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी, मोर्चा मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE