नीमच। मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ अभियान के तहत नीमच पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 3 अक्टूबर 2025 को थाना रतनगढ़ पुलिस ने आरोपी बनवारी विश्नोई के कब्जे से बोलेरो पिकअप वाहन में छिपाकर तस्करी किए जा रहे 90 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (डोडाचूरा) को जप्त किया था।
प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में शामिल अन्य दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी बनाया है। इनमें भुवानीराम उर्फ भोना उर्फ भोनीराम पिता गंगाराम चंदेल, जाति बंजारा, निवासी ग्राम बड़ी दतौली, तहसील मनासा, जिला नीमच (फरार), बालकिशन पिता बीरबल विश्नोई, निवासी मदुरानियों की ढाणी, चटाल नगर, ग्राम पंचायत चंदन नगर/चिकनी नाड़ी, थाना लोहावट, जिला फलोदी (राजस्थान) (फरार) शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।