BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2025, 7:51 pm
KHABAR : सेडमैप करेगा सह कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियां उठा सकती है लाभ, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। उद्यमिता विकास मध्यप्रदेश (सेडमैप) व सूक्ष्म, लघू एवं उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के प्रायोजन मे रतलाम जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों हेतु निःशुल्क छः सप्ताह का डिजिटल मार्केटिंग वीथ आर्टिफिसियल इंटेलीजेंस ट्रेड में उद्यमिता सह कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 14 अक्टूबर से रतलाम मे किया जा रहा है। जिसके लिये निर्धारित शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 8 वी पास, आयु 18 से 45 वर्ष है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियां को डिजीटल मार्केटिंग वीथ आर्टिफिसियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र एवं उद्योग स्थापना एवं स्वरोजगार से आत्म निर्भर बनाना है।  प्रशिक्षण हेतु ट्रेड में 30 स्थान निश्चित किये गये है। प्रशिक्षण मे 5 सप्ताह का व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं 1 सप्ताह का उद्यमिता विकास प्रशिक्षण एवं सप्ताह का उद्यमिता विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें डिजिटल मार्केटिंग वीथ आर्टिफिसियल इंटेलीजेंस एवं प्रक्रिया आदि विभिन्न उद्योगों की जानकारी एवं चयन में सहायता सफल उद्यमी एवं व्यक्तित्व विकास सफल उद्यमी के गुणों की जानकारी सम्प्रेषण कौशल कला, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, मार्केट सर्वे की तकनीकि तथा फील्ड मार्केट सर्वे, प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने में मार्गदर्शन शासकीय योजनाओं एवं वित्तीय सहायता संबंधी योजनाओं की जानकारी जैसे मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, पीएमएफएमई आदि योजनाओं एवं जिले में स्थापित किये जाने वाले उद्योगो की जानकारी ऋण प्रकरण तैयार करने में सहायता संपूर्ण प्रबंधन जैसे मार्केटिंग, सेल्स, एकाउन्ट्स, वित, टेक्सेशन आदि में मार्गदर्शन दिया जायेगा।

आवेदन प्राप्ति एवं जमा करने हेतु उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) के जिला समन्वयक श्री विजय चौरे से मोबाईल नं 9827214711  पर संपर्क कर सकते है या जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र आनंद कालोनी रतलाम में कार्यालयीन समय में संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है एवं निर्धारित आवेदन पत्र में पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र के साथ अंतिम तिथि 11 अक्टूबर तक आवेदन जमा कर सकते है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE