रतलाम। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास नीलम चौहान ने बताया कि सचिव म.प्र. शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग भोपाल के द्वारा भारत सरकार की प्राईस डिफिसिट पेंमेंट स्कीम (भावांतर योजना) अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025 विपणन वर्ष 2025-26 में सोयाबीन फसल के उपार्जन हेतु ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन की कार्यवाही के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये है, योजनान्तर्गत पंजीयन अवधि 3 से 17 अक्टूबर तक तथा विक्रय अवधि 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक होगा। इस हेतु मैदानी कार्यकर्ताओं को भावान्तर भुगतान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कृषि चौपाल का आयोजन करने हेतु पंचायतवार दल की ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा दल को निर्धारित तिथि में ग्राम पंचायतों में जाकर पंचायत सचिव, कोटवार से समन्वय कर डोर टू डोर योजना के पंजीयन एवं योजना के लाभ के बारे में कृषकों को अवगत करवाने के निर्देश दिए गये।