BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2025, 8:25 pm
REPORT : परिवहन विभाग ने जिले में 15 दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान में जमा करवाया इतने लाख का टैक्स, 03 लाख 04 हजार से अधिक की चालानी कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा एवं कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में 22 सितंबर से 05 अक्टूबर तक चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान में सभी प्रकार के वाहन जैसे - स्लीपर बस, यात्री बस, ओवरलोड डंपर, स्कूल वाहन, बिना हेलमेट दोपहिया चालकों की जांच की गई। जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान के निर्देशन में विशेष जांच दल प्रभारी मीनाक्षी गोखले एवं जांच टीम द्वारा देवास के सभी प्रमुख मार्गों पर सघन जांच की गई। जांच में बकाया कर वाले वाहनों से सख्ती के साथ टैक्स भरवाया गया। जिसमें कुल 26 वाहनों से 06 लाख 85 हजार 700 रुपये का बकाया वसूला गया, साथ ही आगे से तय समय पर अपने टैक्स को जमा करने की हिदायत दी गई इसी प्रकार परमिट शर्तों के उल्लंघन करते पाए जाने पर, बिना बीमा, बिना फिटनेस, बिना पीयूसी, ओवरलोडिंग, बिना स्पीड गवर्नर लगे वाहन, बिना पैनिक बटन तथा ओवर यात्री वाले वाहनों पर भी चलानी कार्यवाही की गई, कुल 123 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 03 लाख 04 हजार 100 रुपये की चालानी कार्यवाही करते हुए राजस्व वसूला गया। आरटीओ अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि विशेष प्रवर्तन अभियान जो 22 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलाया गया था, इस अभियान में सभी वाहनों की जांच की गई, जिन वाहनों में कमी पाई गई, उनसे चालानी कार्यवाही और आगे से कमी को पूरा करने की हिदायत दी गई है, जांच दल द्वारा इस अभियान के बाद भी लगातार वाहनों पर सुधार हेतु जांच जारी रहेगी, सभी से अपील है कि अपने वाहनों के दस्तावेजों की कमी को पूरा करके ही वाहन संचालित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE