मंदसौर। कृषि उपज मण्डी समिति मंदसौर के सचिव ने बताया कि मण्डी प्रांगण में किसानों द्वारा विक्रय हेतु लाई गई कृषि उपज की उतराई, भराई, तुलाई आदि कार्यों के लिए हम्मालों की आवश्यकता है।
इस कार्य हेतु इच्छुक एवं मध्यप्रदेश के मूल निवासी व्यक्ति एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही कार्यालयीन समय में कृषि उपज मण्डी समिति मंदसौर में सीधे भी आवेदन 15 अक्टूबर 2025 तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
समिति द्वारा हम्माली कार्य हेतु अनुज्ञप्ति कार्य की आवश्यकतानुसार पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कृषि उपज मण्डी समिति, मंदसौर से संपर्क किया जा सकता है।