रतलाम। कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा दीपावली के त्यौहार पर कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसके विस्फोटक अधिनियम अंतर्गत फटाका व्यापारियों एवं दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर के निर्देशानुसार एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एसडीएम आर्ची हरित, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर द्वारा बीबरोद रोड पर पोखरना एवं तितरी क्षेत्र में पटाखा व्यापारियों के यहां आज निरीक्षण किया गया।