BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2025, 7:30 pm
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में मनाया वायु सेना दिवस, सीनियर मास्टर ओंकार सिंह ने अतिथि का स्वागत, बड़ी संख्या में विद्यार्थी रहे मौजूद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल में वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया एवं उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव के निर्देशन में मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के शंकर मेनन सभागार में आयोजित हुए समारोह की मुख्य अतिथि स्कूल की कार्यवाहक प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव थी। स्कूल के सीनियर मास्टर ओंकार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। 

स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबू लाल शिवरान ने बताया कि स्कूल में वायु सेना दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। एनसीसी के कैडेट बलराज सिंह ने भारतीय वायु क्षेत्र की सुरक्षा के क्षेत्र में वायु सेना की जबरदस्त क्षमता का महिमामंडन करते हुए वायु सेना की उपलब्धियों का बखान किया। इस अवसर पर कैडेट्स को भारतीय वायु सेना पर आधारित एक शॉर्ट डॉक्युमेंट्री दिखाई गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज का दिन हमें याद दिलाता है कि भारतीय वायुसेना न केवल हमारे आकाश की रक्षा करती है, बल्कि जब भी देश पर कोई संकट आता है चाहे वह युद्ध हो, प्राकृतिक आपदा हो या मानवता की सेवा का कोई अवसर हमारी वायुसेना हर बार सबसे आगे खड़ी मिलती है। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी को वायुसेना में भर्ती होकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया तथा वायुसेना के जवानों की वीरता, प्रतिबद्धता और समर्पण को कोटि-कोटि नमन किया एवं सभी को भारतीय वायु सेना दिवस की बधाई दी। मंच का संचालन कैडेट भविष्य सिंह ने किया। इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ एवं छात्र उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE