शामगढ़। नगर में गुरुवार 9 अक्टूबर को नगरीय प्रशासन मंत्री एवं “बंगाल टाइगर” के नाम से प्रसिद्ध कैलाश विजयवर्गीय का आगमन होने जा रहा है। उनके आगमन को लेकर नगर में तैयारियां जोरों पर हैं। जगह-जगह होर्डिंग्स, पोस्टर लगाए जा रहे हैं और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं।
मंत्री विजयवर्गीय शिव हनुमान मंदिर परिसर स्थित नवीन गार्डन में महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा एवं उद्यान का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे अध्यक्ष निवास से सभा स्थल तक रोड शो करते हुए पहुंचेंगे और एक भव्य आमसभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, गरोठ विधायक हरदीप सिंह डग, जावद विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, झालावाड़ महाराजा चंद्र सिंह झाला, जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, उपाध्यक्ष हीतेश शुक्ला सहित आसपास क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम को लेकर नगर वासियों एवं क्षेत्रवासियों में अपार उत्साह देखा जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से नगर के नागरिकों एवं सर्व समाज से 9 अक्टूबर गुरुवार दोपहर 12.30 बजे शामगढ़ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।