नीमच। नीमच जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा रोटरी हॉल नीमच में दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएमएचओ नीमच एवं ड्रग इंस्पेक्टर शोभित तिवारी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय किलेवाला एवं सचिव राकेश पटवा ने सभी केमिस्ट साथियों को प्राप्त निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी तथा संबंधित नियमों के पालन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ नियमानुसार कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
एसोसिएशन द्वारा जिला मुख्यालय के साथ-साथ सिंगोली, मोरवन, जावद और मनासा तहसीलों में भी इसी विषय पर बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें दिशा-निर्देशों की जानकारी साझा कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।