BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2025, 1:54 pm
BIG NEWS : माँ महिषासुर मर्दिनी की पावन नगरी शामगढ़ में आज होगा भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का आगमन, सभी तैयारियां पूर्ण, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

शामगढ़। मंदसौर जिले की ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी शामगढ़ आज एक भव्य आयोजन की साक्षी बनाने जा रही है। नगर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का गरिमामय आगमन होगा। उनके आगमन से पर्व नगरवासियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंतर्गत नगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा । साथ ही नव निर्मित “प्रताप उद्यान” का लोकार्पण भी विजयवर्गीय के करकमलों से संपन्न किया जाएगा। 

भव्य आयोजन के लिए नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। भाजपाई कार्यकर्ताओं एवं नगर के नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयकारों के साथ कैलाश विजयवर्गीय का जोरदार स्वागत किया जाएगा। मुख्य मार्गों पर आकर्षक सजावट की गई।

कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने हेतु प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। नगर के प्रमुख चौराहों से लेकर आयोजन स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई।

यह भव्य आयोजन न केवल नगरवासियों के लिए गौरव का क्षण बना बल्कि शामगढ़ के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ जाएगा। महाराणा प्रताप की प्रतिमा और प्रताप उद्यान आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रप्रेम, पराक्रम और स्वाभिमान की प्रेरणा देते रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE