BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2025, 6:39 pm
BIG NEWS : मंत्री विजयवर्गीय ने शामगढ़ में किया महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण एवं उद्यान का लोकार्पण, मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ा रहा है भारत, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज शामगढ़ बस स्टैंड पर मंच से रिमोट बटन दबाकर महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा का अनावरण एवं महाराणा प्रताप उद्यान का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, राजेश दीक्षित, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया विनीत यादव, नगर परिषद शामगढ़ अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार एवं नागरिक उपस्थित रहे।

मंत्री विजयवर्गीय ने इस अवसर पर कहा कि, महाराणा प्रताप की प्रतिमा बच्चों को प्रेरणा देने वाली प्रतिमा है। हमें अपने बच्चों को उनके जीवन और वीरता की कहानियाँ अवश्य सुनानी चाहिए। भारत आज विकास के साथ अपनी विरासत को भी आगे बढ़ा रहा है। महाराणा प्रताप, शिवाजी और गुरु गोविंद सिंह जैसे महापुरुषों ने देश के गौरव को ऊँचाइयों पर पहुँचाया। प्रताप की सेना आत्मनिर्भर और स्वदेशी थी, उन्होंने सबसे पहले आत्मनिर्भरता का संदेश दिया था। हम सभी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देशभक्ति की भावना को मजबूत करना चाहिए। भारत आज सनातन संस्कृति और राष्ट्र गौरव को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहा है। प्रत्येक घर में महाराणा प्रताप की तस्वीर होनी चाहिए, यही हमारे असली राष्ट्र नायक हैं।

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार विकास के लिए समर्पित सरकार है। हर क्षेत्र का रंग-रूप और स्वरूप बदल रहा है। आज शामगढ़ स्वच्छ शहरों में अपनी पहचान बना रहा है। मंदसौर संसदीय क्षेत्र में अनेक स्थानों पर महाराणा प्रताप की प्रतिमाएँ स्थापित की जा रही हैं, जो गर्व की बात है।

विधायक हरदीप सिंह डंग ने कहा कि भारत वीरों और संतों की भूमि है। हमें इस धरती पर जन्म लेने का गर्व है। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को पहली बार पीला मोजेक से प्रभावित फसल पर मुआवजा प्राप्त हुआ है। किसानों को फसल बीमा का लाभ भी मिलेगा और भावांतर योजना में सोयाबीन के भाव के अंतर की राशि किसानों को मिलेगी। 

गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया ने कहा कि शामगढ़ नगर परिषद ने महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा स्थापित कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया एवं नगर परिषद अध्यक्ष कविता यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को वीरता, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE