सरवानिया महाराज। शहर के पटवारी हल्का 23 के बड़ी संख्या में किसानों ने अभी तक अपने बी वन चालु वर्ष, बैंक खाता तथा आधार कार्ड की फोटो कॉपी पटवारी कार्यालय पर जमा नहीं कराया है।
पटवारी तुलसीराम कुराड़ीया ने बताया कि शासन की भावातंर योजना के तहत कृषकों को इसका लाभ मिले इसलिए जिले का राजस्व विभाग कृषकों से जुड़ी जानकारी एकत्रित कर रहा है ताकि भावातंर योजना से कोई भी कृषक वंचित ना रहे। पटवारी हल्का 23 के किसान बंधु तत्काल अपने दस्तावेज की फोटो कॉपी संबंधित पटवारी कार्यालय पर या चोकीदारों के माध्यम से जमा करावें।