उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने उज्जैन कृषि मंडी का गुरुवार दोपहर निरीक्षण किया। कलेक्टर सिंह ने निरीक्षण के दौरान कृषक और व्यापारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषकों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिले यह सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह और पुलिस अधीक्षक शर्मा ने उपज विक्रय की प्रक्रिया को देखा और इस प्रक्रिया में कोई गडबड़ी न हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रेयान्स कूमट एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।