BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2025, 4:18 pm
KHABAR : जिले के शासकीय विद्यालयों में उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा एवं उत्‍तम परीक्षा परिणाम लाने के लिए जिला अधिकारियों को विद्यालय आवंटित, जिले के 18 अधिकारी विद्यालयों के नोडल अधिकारी नियुक्‍त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा उपलब्‍ध कराने, बोर्ड परीक्षाओ में उत्‍तम परिणाम हांसिल करने, विद्यालयों के निरीक्षण, समन्‍वय एवं सहयोग के लिए विभिन्‍न जिला अधिकारियों को शालाओं का नोडल अधिकारी नियुक्‍त किया गया है।

कलेक्‍टर द्वारा जारी आदेशानुसार सहायक आयुक्‍त सहकारिता राजू डाबर को शा.क.उ.मा.वि.जावद , एसडीओ वन आरआर परमार को उ.मा.वि.बैसला, उपसंचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार को शा.क.उ.मा.वि.मनासा, जिला प्रबंधक एन.आर.एल.एम. शम्‍भू मईड़ाको शा.उ.मा.वि.पालसोड़ा, डीपीएम ज्‍योति मण्‍डलोई को शा.उ.मा.वि.जावी, लो.स्‍वा.यां.वि.के कार्यपालन यंत्री प्रदीप गोगाड़े को शा.उ.मा.वि.जाट, आर.टी.ओ. नन्‍दलाल गामड़ को शा.उ.मा.वि.डीकेन, कृषि वैज्ञानिक डॉ.सी.पी.पचोरी को शा.उ.मा.वि.कोटडी इस्‍तमुरार, श्रम अधिकारी सज्‍जन सिह चौहान को शा.हाई स्‍कूल बिसलवास कलां, सहायक संचालक कृषि दिनेश मण्‍डलोई को हाई स्‍कूल महुड़ि‍या, सहायक यंत्री पीएचई एससी व्‍यास को शा.उ.मा.वि.नलवा का नोडल अधिकारी नियुक्‍त किया गया है।

इसी तरह महाप्रबंधक जल निगम धीरेन्‍द्र बिजोरिया को शा.उ.मा.वि.नयागांव , उप संचालक नगर ग्राम निवेश विनिता दृश्‍यमकर को शा.क.उ.मा.वि. नीमच सिटी, पीएचई के सहायक यंत्री एस.पी.व्‍यास को शा.उ.मा.वि.आंतरी, एमपीआरडीसी के सहायक प्रबंधक राहुल बरड़े को शा.क.उ.मा.वि.रतनगढ़, सहायक संचालक कृषि यतिन मेहता को शा.बा.उ.मा.वि.क्रमांक-2 नीमच एवं प्रबंधक नागरिक आपूर्ति के.एल.परमार को शा.उ.मा.वि.चचोर का जिला नोडल अधिकारी नियुक्‍त किया गया है।

     कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने उक्‍त सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है, कि वे शनिवार 11 अक्‍टूबर को संबंधित विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षकों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्‍तर, अध्‍यापन कार्य, शिक्षकों द्वारा अध्‍यापन की गुणवत्‍ता, पाठ्यक्रम अनुसार अध्‍ययनरत कार्य का जायजा लेकर निर्धारित प्रारूप में निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE