नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में 13 अक्टूबर 2025 सोमवार को प्रातः 10 बजे से जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। अपर कलेक्टर बीएस कलेश ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्धारित एजेंडे अनुसार जानकारी के साथ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।