नीमच। जिले के आईटीआई में प्रवेश का अंतिम चरण पहले आओं पहले पाओ राउंड में नवीन रजिस्ट्रेशन, च्वाईस फिलिंग, सुधार की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 है। आवेदक शासकीय आईटीआई में आकर उसी दिन रजिस्ट्रेशन एवं प्रवेश तत्काल पा सकते है। डूंगलावदा आईटीआई में कोपा, फैशन डिजाईन एण्ड टेक्नालॉजी, मैकेनिक डीजल, स्टेनो हिंदी में सीट रिक्त है। विस्तृत जानकारी संबंधित आईटीआई से प्राप्त की जा सकती हैं।