शाजापुर। आजाद समाज पार्टी द्वारा एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें नए पदाधिकारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता समाज के उत्थान और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।
कार्यक्रम में ग्वालियर में अनिल मिश्रा द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर पर दिए गए आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की गई। कार्यकर्ताओं ने अनिल मिश्रा का पुतला दहन कर विरोध जताया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
राजेश गोयल ने कहा कि ऐसे बयान समाज में वैमनस्य फैलाते हैं और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत रहेगी।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रभुलाल मंडोर, संभाग अध्यक्ष अजय अहिरवार, जिला अध्यक्ष राजेश गोयल, मुकेश पुरबिया, इरफान मंसूरी, यूसुफ खान, आरिफ खान, कमल मोबिया, नौशाद खान, जीवन मंडोर, अरशद वारसी, अभिषेक जाटव, विष्णु कसुमारिया, दीपक चौहान, राहुल लोभाना, पंकज पुरबिया, कुलदीप चौहान, रज्जाक खान और रामप्रसाद सूर्यवंशी सहित कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। कार्यक्रम का संचालन महेश गंगवाल ने किया और नितिन सौराष्ट्रीय ने आभार व्यक्त किया।