नीमच। सहायक यंत्री नीमच शहर ने जानकारी दी है कि दिनांक 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को 33 के.व्ही. बस स्टैंड फीडर पर ट्रांसफार्मर इंस्टॉलेशन एवं सब-स्टेशन मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण प्रातः 7.00 बजे से 11.00 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस दौरान 33/11 के.व्ही. बस स्टैंड ग्रिड से जुड़े 11 के.व्ही. बस स्टैंड फीडर, कीर्ति नगर फीडर, मेशी शोरूम फीडर, महू रोड फीडर, वाटर वर्क्स फीडर, सिटी फीडर से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इन फीडरों से जुड़े नीमच सिटी, इंदिरा नगर, महू रोड, बस स्टैंड क्षेत्र, यादव मंडी, जिला अस्पताल तथा सिविल हॉस्पिटल सहित आसपास के इलाकों में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा। विद्युत कार्य की आवश्यकता अनुसार समय में कमी या वृद्धि भी की जा सकती है। नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।
