अकोदिया। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी काशीराम के तत्वाधान में शुक्रवार को अकोदिया बस स्टैंड पर संविधान विरोधी बयान देने वाले अनिल मिश्रा का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अनिल मिश्रा मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
पुतला दहन कार्यक्रम में संभाग अध्यक्ष अजय अहिरवार, जिला अध्यक्ष राजेश गोयल, जिला महासचिव राहुल सूर्यवंशी, विधानसभा उपाध्यक्ष कुलदीप चौहान, सुरेश सूर्यवंशी, कमल गुजराती, कमलनाथ सपेरा, चेतन चौड़िया, मनोज मालवीय, तूफान सपेरा, राम सूर्यवंशी, बलराम सूर्यवंशी और राहुल मालवीय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेताओं ने कहा कि अनिल मिश्रा के संविधान विरोधी बयान से समाज में तनाव और वैमनस्य फैलने की आशंका है, इसलिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि संविधान विरोधी बयान देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी गतिविधियों के खिलाफ पार्टी भविष्य में भी आवाज उठाती रहेगी।
पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि संविधान की रक्षा करना हमारा सर्वाेच्च कर्तव्य है, और हम इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष करते रहेंगे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संविधान के प्रति समर्पण की भावना साफ झलक रही थी। सभी ने एक स्वर में अनिल मिश्रा के बयान की निंदा करते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।