BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2025, 7:33 pm
KHABAR : नीमच में 12 से 14 अक्टूबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, जागरूकता रैली से की सहभागिता की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में 12 से 14 अक्टूबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान की सफलता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. खद्यौत, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनीष यादव, डॉ. प्रवीण पांचाल और डीसीएम चंद्रपाल सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली जिला चिकित्सालय से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पुनः जिला चिकित्सालय पर समाप्त हुई।

रैली में आशा कार्यकर्ता और नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने “दो बूंद जिंदगी की” जैसे नारे लगाकर लोगों को पोलियो मुक्ति के लिए जागरूक किया।

डॉ. मनीष यादव ने बताया कि 12 अक्टूबर (रविवार) को 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथों पर दवा पिलाई जाएगी। जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें 13 और 14 अक्टूबर को घर-घर जाकर खुराक दी जाएगी।

सीएमएचओ डॉ. खद्यौत ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE