मंदसौर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत मंदसौर जिले में दिनांक 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को अभियान संचालित किया जाएगा। इस दिन 0 से 5 वर्ष तक के कुल 1,58,378 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 1200 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं।
इस महत्वपूर्ण अभियान का शुभारंभ प्रातः 9.30 बजे जिला चिकित्सालय परिसर, मंदसौर से किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय दायित्व में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।