BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2025, 8:19 pm
KHABAR : दीपोत्सव को दृष्टिगत रखते हुए संयुक्त दल ने किया झाबुआ में प्रकरण दर्ज, मानक घोषणा अंकित नहीं पाए जाने पर की कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं नापतोल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न स्थान पर औचक निरीक्षण कर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में अपर कलेक्टर चंदरसिंह सोलंकी द्वारा आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले के किराना दुकानों एवं मिठाई विक्रेताओं के द्वारा बेची जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं नापतोल विभाग का संयुक्त दल गठित किया गया है। जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नापतोल निरीक्षक द्वारा 10 अक्टूबर 2025 को झाबुआ नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर त्योहारों में उपयोग आने वाली खाद्य सामग्री जैसे बेसन, सूजी, मैदा, फरीयाली आटा, फ्रायम्स, चावल आदि खाद्य पदार्थों के कुल 06 नमूने जाँच में लिए गए है। 

संयुक्त दल में नापतोल निरीक्षक द्वारा नगर के श्याम मार्ट एवं वॉव मार्ट का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के पैकेट पर मानक घोषणा अंकित नहीं पाए जाने की स्थिति में विधिक माप विज्ञान अधिनियम के तहत 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए है।

जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह अलावा, वेलसिंह मोरी, नापतोल निरीक्षक कपिल कदम एवं श्रम सहायक संजय पांचाल उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE