BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2025, 5:27 pm
KHABAR : नीमच में पल्स पोलियो अभियान शुरू, दो दिन में जिलेभर के सैंकड़ों केंद्रों पर 1 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार बनाए रखने के लिए पूरे मध्य प्रदेश में दो दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो चुकी है। नीमच जिले में भी यह अभियान रविवार से शुरू हुआ, जिसमें शून्य से पांच वर्ष तक के 1 लाख 7 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

अभियान के पहले दिन जिलेभर में 102 केंद्रों पर पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गईं। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. आर.के. खात्योंत और सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया और स्वयं बच्चों को दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

अभियान में सामाजिक संस्थाओं ने भी सहयोग दिया। रोटरी क्लब नीमच द्वारा भारत माता चौराहा सहित प्रमुख स्थलों पर विशेष केंद्र लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगी जो पहले दिन किसी कारणवश छूट गए थे। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। इस महाअभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी और अन्य स्वास्थ्यकर्मी पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE