उज्जैन। रविवार को सैकड़ों किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद करने के लिए ट्रैक्टर और हार्वेस्टर रैली निकाली। यह रैली सोयाबीन फसल पर लागू भावांतर योजना के तहत लाभ मिलने के कारण आयोजित की गई थी।
प्रदेश सरकार की भावांतर योजना के तहत, अगर सोयाबीन की फसल डैच् से कम कीमत पर बिकती है, तो किसानों को अंतर राशि सीधे प्रदान की जाएगी। रैली आगर रोड कृषि उपज मंडी से शुरू होकर दशहरा मैदान तक गई, जिसमें सैकड़ों ट्रैक्टर और हार्वेस्टर शामिल थे।
रैली के समापन समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक सतीश मालवीय और अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने किसानों को सीधे लाभ देने वाली योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
किसानों ने बताया कि भावांतर योजना और पीला मोजेक फसल सर्वे के लिए सीएम ने तत्काल कदम उठाए, इसलिए रैली निकालकर उनका धन्यवाद किया गया।