BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2025, 5:41 pm
KHABAR : ग्राम जमुनिया शंकर में मरीजों की स्क्रीनिंग निरंतर जारी, जांच उपचार एवं सर्वे कर रखी जा रही है निगरानी, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। ग्राम जमुनिया शंकर ब्लॉक आलोट में बुखार के अधिक मरीज मिलने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। कलेक्टर मिशा सिंह ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक सुधारात्मक एवं प्रतिबंधात्मक उपाय करने के निर्देश जारी किए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे, जिला मलेरिया अधिकारी एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी ब्लॉक आलोट डॉ देवेंद्र मोर्य तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पूजा गुप्ता द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ देवेंद्र मौर्य ने लार्वा सर्वे टीम मे नो सदस्यों को नामांकित कर ग्रामीण क्षेत्र में सघन सर्वे कर बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग, जांच, उपचार सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित किया है। विभाग द्वारा आवश्यकता अनुसार फॉगिंग, स्प्रे आदि की कार्यवाही की जा रही है।

डेंगू बचाव संबंधी एडवाइजरी
डेंगू क्या है- डेंगू डेन वायरस से फैलने वाला संचारी रोग है। जो संक्रमित मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलता है ,यह मच्छर दिन के समय प्रायः सुबह व शाम के समय काटता है, डेंगू का कोई टीका या दवा नहीं है, अतः एडीज मच्छर के काटने से बचाव एवं संक्रमित मच्छरों के लार्वा का विनिष्टीकरण ही इसका एकमात्र उपाय है। एक बार शरीर में डेन वायरस का संक्रमण होने के बाद डेंगू बुखार के लक्षण 5-6 दिन पश्चात प्रकट होते है। इस हेतु घबराने की जरूरत नहीं होती है इस अवस्था में रोगी को मच्छरदानी में पूर्ण आराम करने व जल उपचार (जैसे शिकंजी, नींबू, पानी, ओ.आर.एस. नारियल पानी, ग्लूकोज इत्यादि के द्वारा शरीर में जल की पूर्ति करने की सलाह दी जाती है।

डेंगू बीमारी के लक्षण- सामान्य प्रकार के डेंगू में तेज सिरदर्द, आँखों के नीचे की और दर्द शरीर पर लाल चकते या दाने, जोडों व पेशियों में दर्द होना दिखाई देता है। जब डेंगू घातक अवस्था में पहुँचता है तो उक्त लक्षणों के साथ-साथ मसुडों व आतों से रक्त का स्त्राव होना अथवा खुन में प्लेटलेट का कम होना लक्षण पाये जाते है,  इसमें तत्काल मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार लेना चाहियें।

डेंगू से बचाव- डेंगू मच्छर के लार्वा घर के साफ पानी में पनपते है ,अतः बचाव हेतु घरों में लम्बे समय तक बर्तनों में जल संग्रह न करे, कुलर की पुरानी घास जला दें क्योंकि पुरानी घासों में डेंगू मच्छर के अण्डे सुखी अवस्था में जीवित रहते है तथा कुलर का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य ही खाली करें। घर के अन्दर रखें बर्तनो पक्षियों के सिकोंरो व मवेशियों को पानी पिलानें के टंकियो व कंटेनरो की साफ सफाई रखें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें। निकासी की व्यवस्था करे निकासी न होने पर उसमे जला हुआ तेल/केरोसीन डाल दे संक्रमण काल को देखते हुये स्वयं एवं स्कुली बच्चों को फुल अस्तीन के कपड़े पहनायें क्योंकि बच्चों में प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर होने के कारण यह सबसे पहले बच्चों/वृद्धों को अपना शिकार बनाता है। घर की खिड़कियों दरवाजों पर मच्छरप्रुफ जाली लगायें तथा घर में मच्छर भगाने वाली मेट, काइल, लिक्विड का उपयोग अवश्य करे तथा सोते समय मच्छरदानी अवश्य लगायें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे द्वारा बताया गया कि डेंगु को खत्म करने के लिये हमें घर से शुरूआत करनी पड़ेंगी, घर में जमा पानी की निकासी व मच्छर से बचाव के तरीके अपनाने होंगे। यदि डेंगू बीमारी के लक्षण दिखते है तो तत्काल शासकीय जिला चिकित्सालय व शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम में जाकर चिकित्सक से परामर्श, निःशुल्क जाँच एवं उपचार ले।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE